आजकल ज्यादातर लोग घर और ऑफिस में ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे विटामिन D की कमी (Vitamin D Deficiency) तेजी से बढ़ रही है।
यह कमी शरीर में हड्डियों की कमजोरी, थकान, इम्यूनिटी कम होना, और कई तरह की lifestyle diseases का कारण बन सकती है। आयुर्वेद और नेचुरल तरीके से इसे दूर करना आसान है। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार उपाय।

1. धूप में बैठने का सही समय
विटामिन D का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत है – धूप (Sunlight)।
धूप में बैठने का सही समय सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच का होता है।
गर्मियों में लगभग 20-25 मिनट और सर्दियों में 1-2 घंटे धूप में बैठना फायदेमंद है।
इस समय की धूप से शरीर विटामिन D को जल्दी अवशोषित कर लेता है।
कोशिश करें कि धूप सीधे आपकी त्वचा पर पड़े, ताकि अवशोषण सही तरीके से हो।

2. संतरे या मौसम्बी का जूस
Orange Juice न केवल Vitamin C का अच्छा स्रोत है बल्कि यह Vitamin D की कमी को भी दूर करने में मदद करता है।
रोजाना एक गिलास फ्रेश संतरे या मौसम्बी का जूस पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
यह इम्यूनिटी बढ़ाने और डाइजेशन सुधारने में भी सहायक है।

3. गाय का दूध
आयुर्वेद में गाय का दूध अमृत समान माना जाता है।
यह प्राकृतिक रूप से Vitamin D और Calcium से भरपूर होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लो-फैट दूध की बजाय फुल क्रीम मिल्क पीना ज्यादा फायदेमंद है।
रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से नींद अच्छी आती है और शरीर को पोषण मिलता है।

4. दही का सेवन
Curd (दही) भी विटामिन D का अच्छा स्रोत है।
रोजाना दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और आंतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
गर्मियों में दही का सेवन शरीर को ठंडक भी देता है और पाचन को सुधारता है।
नोट: यह जानकारी केवल एजुकेशनल पर्पस के लिए है। अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या वैद्य से सलाह लें।
